Ladko ko impress karne ke tarike in hindi

क्या आप चाहती हैं कि कोई लड़का आपके लिए बिलकुल उसी तरह से पागल हो जाये जैसे कि आप उसके लिए हैं? हालांकि, आप किसी को ऐसा सोचने के लिए मजबूर नहीं कर सकती हैं, मगर अपनी तरफ़ से यह प्रयास तो कर ही सकती हैं जिससे उसमें भी वही फीलिंग्स जाग जायें जो आप चाहती हैं। यहाँ पर कुछ ऐसे सुझाव दिये गए हैं जिनसे आपको, अपना स्वत्व बनाए रखते हुये भी, किसी लड़के को आकर्षित करने में सहायता मिल सकती है। किसी भी लड़की के लिए ladke ko attract करना बड़ी आसान बात होती है। आप मात्र छोटे छोटे कुछ उपायों को आज़माकर किसी भी लड़के को बड़े आराम से रिझा सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक बताएंगे जिसकी मदद से आप बड़े आराम से लड़कों से बात कर सकती हैं।

Ladko ko impress kaise kare in hindi

पर्सनेलिटी का सुधार कीजिये: अपनी पर्सनेलिटी का सुधार कीजिये ऐसे बनिये जिससे आप को कोई चाहे। लड़के उन्हीं लड़कियों को पसंद करते हैं, जिनका अपना कोई व्यक्तित्व होता है, इसलिए स्वयं ही बनी रहिए! स्वयं को किसी लड़के के लिए बदलने का प्रयास मत करिए, और आप जैसी हैं, उसी के लिए उसको आकृष्ट करिए, न कि उस परिवर्तित व्यक्ति के लिए, जो कि आप हैं ही नहीं।

कॉंफिडेंट बनिए: आपको उस व्यक्ति को यह विश्वास दिलाना है कि आप कितनी कमाल की हैं, मगर उसके पहले आपको स्वयं यह “जान लेना” है कि आप शानदार हैं। यदि आपमें उसकी ज़बरदस्त कमी हो, तो अपना आत्मविश्वास बढ़ाइए। अब इसका यह अर्थ नहीं है कि आपको शोर मचाने वाली, उपद्रवी, अहंकारी, बकवादी या बहुत बढ़ चढ़ कर रहने वाली बन जाना है। इसका अर्थ यह है कि आपको ऐसी स्थिति पर पहुंचना है जब आप स्वयं से संतुष्ट हो सकें।

अच्छी दिखिए: आप जिस लड़के को पसंद करती हों, उसके आसपास आपको सबसे बढ़िया दिखना चाहिए। लड़के दृश्य जीव (visual creatures) होते हैं इसलिए बढ़िया दिखना ही, पलड़ा आपके पक्ष में झुका देगा। मगर सबसे महत्वपूर्ण तो यह है कि जब आप बढ़िया दिखें, तब आपको “महसूस” भी बढ़िया ही करना होगा – जिससे आपमें वह विश्वास आ जाए, जिसके कारण आपके शानदार व्यक्तित्व को चमकने का अवसर मिल सके।

ख़ूब मुस्कुराइए: शोध से यह पता चला है कि लोग जब मुसकुराते हैं, तब वे दूसरों के लिए और भी अधिक आकर्षक हो जाते हैं, इसलिए जितना अधिक हो सके, उतने अधिक बार अपने मोतियों से दांतों को दिखा कर मुसकुराती रहिए ताकि आप अधिक सुंदर, मित्रवत और मिलनसार लगें।

Ladko ko kaise attract kare in hindi

उसकी प्रशंसा करिए: हालांकि, आपको आश्चर्य हो सकता है कि लड़कों को भी प्रशंसा उतनी ही पसंद होती है जितनी लड़कियों को, इसलिए समय समय पर उसकी कुछ तारीफ़ करने में हिचकिचाइए मत। परंतु उसकी बनावटी प्रशंसा करना अच्छी बात नहीं है – बस आप झूठी लगने लगेंगी।

दोस्ती बढ़ाने की कोशिश कीजिये: आप जिस लड़के से बात बढ़ाना चाहती हैं सबसे पहले उससे दोस्ती बढ़ाने की कोशिश कीजिये। अपने अंदर से शर्म के भाव को बाहर निकालिये और किसी से बात करने में बिल्कुल मत हिचकिचाइए।

थोड़ा फ़्लर्ट करिए: जब आप दोनों एक दूसरे को जान जाएँ, और साथ साथ घूमने फिरने लगें, तब आप मामले को थोड़ा आगे बढ़ा सकती हैं। थोड़ी छेड़ छाड़ करके लड़के को यह दिखाइए कि आप उसमे कुछ अधिक होने में रुचि रखती हैं – शायद वह आपको बाहर ले जाने के लिए पूछने हेतु इसी संकेत की प्रतीक्षा में हो।

Ladke ko patane ke tarike in hindi

अगर आपकी कोई दोस्त उस लड़के की दोस्त है तो भी आप उसके माध्यम से अपनी बात पहुँचा सकती हैं। अपने आप को बुरे लड़कियों की संगत से हमेशा दूर रखें।

टेक्स्ट भेजिये: यदि आपके पास उसका नंबर हो (यदि नहीं हो, तब आपको मांग लेना चाहिए) तब आप उसको सारे दिन टेक्स्ट भेजती रह सकती हैं, ताकि उसे पता चल सके, कि आप उसके बारे में सोच रही हैं। आप उसे मज़ाकिया या छेड़ छाड़ वाले टेक्स्ट भेज सकती हैं, और यदि वह उनका जवाब वैसे ही देता है, तब आपको पता चल जाएगा कि आप सही राह पर हैं।

कुछ कॉमन इंटरेस्ट खोज निकालिए: पता करिए, कि आप दोनों में क्या कॉमन है और उसका लाभ उठाइये! कॉमन रुचियाँ अनेक सफल सम्बन्धों की आधारशिला होती है, इसलिए इस क़दम की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। जैसे कि, यदि आप दोनों एक ही प्रकार के संगीत को पसंद करते हों, तब किसी विशेष म्यूजिशियन का नाम लेकर उससे पूछिए कि क्या उसने उसके किसी सॉंग को सुना है, या उसका कोई सीडी उसे सुनवाइए। या फिर, आप दोनों का कोई फेवरेट म्यूजिशियन हो, जिसका प्रोग्राम आपकी सिटी में हो रहा हो, तब उसमें साथ चलने के लिए इनवाईट कीजिये।

Also Read: Facebook par ladki patane ka tarika in hindi

मुस्कुराहट के साथ ही मिलिए: लड़के से जब भी मिलिए एक मुस्कुराहट के साथ ही मिलिए। उसे एहसास दिलाने की कोशिश कीजिये कि आप उसे कितना चाहते हैं। गुमसुम मत रहिये अपने नए दोस्त बनाइये।

धैर्य रखिए: इन चीज़ों में समय लगता है। आप किसी से अपने को बलपूर्वक पसंद नहीं करवा सकतीं, तथा जल्दी करने के प्रयास से, प्रेम संबंध पूरी तरह से समाप्त हो सकते हैं। उसे थोड़ा स्थान दीजिये, तथा ज़िद पर मत आ जाइए। चीज़ों को प्राकृतिक रूप से विकसित होने, या प्राकृतिक कारणों से धुंधलाने दीजिये।

To Dosto ye “Ladke ko patane ke tarike in hindi” aapko kasie lge comment krke jrur btana

2 thoughts on “Ladko ko impress karne ke tarike in hindi”

Leave a Comment

close